अबनाः ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान की इस्लामी क्रांति सेना आईआरजीसी द्वारा सीरिया में दाइश के ठिकानों पर मिसाइल हमले सही वक़्त पर किए गए हैं, इसलिए कि जो लोग ईरान के सम्मान को चोट पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
मंगलवार की रात तेहरान में एक इफ़्तार पार्टी में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, तेहारन में आतंकवादी हमलों के बाद, ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने सशस्त्र बलों को कुछ विशेष अधिकार दिए थे, जिसका एक उदाहरण आईआरजीसी की हालिया कार्यवाही है।
राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि वरिष्ठ नेता के अनुसार, जो लोग ईरान को नुक़सान पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि इस्लामी गणतंत्र उन्हें सबक़ सिखा देगा।
उन्होंने उल्लेख किया कि ईरान सम्मान के साथ अपने मार्ग पर अग्रसर रहेगा और अपनी एकता एवं एकजुटता की सुरक्षा करेगा।
आईआरजीसी ने रविवार की शाम, लैलतुल क़द्र नामक अभियान के तहत सीरिया में मध्यम दूरी के 6 बैलिस्टिक मिसाइलों द्वारा 650 से 700 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्यों को निशाना बनाया।
यह मिसाइल हमले, ईरानी संसद और इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर दाइश के आतंकवादी हमलों के जवाब में किए गए हैं।
21 जून 2017 - 21:15
समाचार कोड: 837999
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान की इस्लामी क्रांति सेना आईआरजीसी द्वारा सीरिया में दाइश के ठिकानों पर मिसाइल हमले सही वक़्त पर किए गए हैं, इसलिए कि जो लोग ईरान के सम्मान को चोट पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा